चिलकाना। कस्बे के मोहल्ला मजहर हसन में चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाया है। शनिवार की रात चोर लक्ष्मीचंद जी के मंदिर की चारदिवारी कूदकर अंदर घुस गए और पुजारी के कमरे का ताला तोड़कर वहां रखी चांदी की जोत, बर्तन, घंटी आदि चोरी कर ले गए। इस मंदिर से कुछ दूर एक अन्य मंदिर का मुख्य ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर मुख्य मंदिर का ताला नहीं तोड़ पाये और बैरंग वापस लौट गए। मंदिर के व्यवस्थापक पवन कुमार सिंघल ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। रात्रि में मंदिर के पड़ोस में रहने वालों ने आवाज सुनकर 100 नंबर पर सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य द्वार का ताला सही देखकर लौट गई थी। सुबह पुजारी के मंदिर में पहुंचने पर चोरी का पता चला।