फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक्की के भाई मांगा ने आतीश को देख लिया और हत्या कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मांगा ने पहले एक बार पहले सीमा उर्फ निक्की और आतिश को एक साथ सोते हुए देख लिया था। उसके बाद से ही मांगा ने उसकी हत्या की योजना बना ली और निक्की को अपने षड्यंत्र में शामिल कर लिया। घटना वाली रात उसकी ही चुनरी से उसका गला घोंट दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार सीमा उर्फ निक्की ने बताया कि 24 सितंबर की रात को आतिश उसके घर आया और कुछ देर बाद उसे नींद आ गई। इसी दौरान उसका भाई मांगा आ गया। मांगा पहले ही आतिश को ठिकाने लगाने का मन बना चुका था। निक्की की चुनरी ली और धीरे से आतिश के गले में लपेट दी। फिर मांगा ने जोर से चुनरी को कस दिया। कुछ ही देर में आतिश तड़प कर ठंडा पड़ गया। पुलिस के अनुसार हत्या करने के बाद फ्रिज में रखकर शव को ठिकाने लगाकर मांगा अपने घर पहुंचा और अपने परिवार को साथ लेकर घर से फरार हो गया। पुलिस मांगा की तलाश कर रही है।
--। छह महीने से पति से अलग रह रही है सीमा उर्फ निक्की
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आतिश की हत्या करने वाली सीमा उर्फ निक्की छह माह से अपने दो बच्चों को लेकर पति से अलग इंद्रा कालोनी में रह रही है। जबकि उसका पति शिवपुरी में रहता है। पड़ोस में रहने के कारण आतिश और निक्की के बीच विवाहेतर संबंध हो गए थे।
विज्ञापन

--। रामलीला देखने के बहाने जाता था निक्की के घर
एसपी सिटी पीपी सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सीमा ने बताया कि आतिश रामलीला देखने के बहाने घर से निकलता था और अपने घर से निकलकर निक्की के घर पहुंच जाता था। वहां पर वह रात में लगभग एक से दो बजे तक रहता था और रामलीला खत्म होने के समय अपने घर पहुंच जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें