दलित महिलाओं को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव भूलनी में शुक्रवार की शाम नदी में घास काट रही दलित महिलाओं को पीटने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससीएसटी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाने में सुनीता पत्नी मांगेराम की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार शाम के समय वह अपनी पड़ोस में मंतलेश पत्नी शीशपाल, रज्जो पत्नी जगदीश और मोहरकली पत्नी प्रेम के साथ नदी में घास काट रही थी। इसी दौरान वहां पास के गांव कंधेला निवासी राजिब पुत्र सईद पहुंचा। उसने उन्हें गंदी गंदी गालियां देते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर पीटना शुरू कर दिया। वे किसी तरह अपनी जान बचा कर वहां से भागी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।