फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को तेजाब से झुलसाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को तेजाब से झुलसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। बिहार में दुष्कर्म में विफल रहने पर तेजाब से युवती को झुलसाने की घटना को लेकर स्वर्णकार समाज में रोष है। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्ण समाज के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

श्री मैढ़ क्षत्रिय समाज सहारनपुर के पदाधिकारी ब्रजमोहन वर्मा, प्रवीण वर्मा, योगेश वर्मा, सचिन वर्मा, विक्रम सोनी, सुनील वर्मा, संजय वर्मा ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को बिहार भागलपुर में स्वर्णकार समाज की युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। दुराचार में विफल रहने पर आरोपियों ने युवती को तेजाब से झुलसा दिया। बीच-बचाव में युवती की मां भी झुलस गई। घटना को लेकर स्वर्णकार समाज में रोष है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही युवती और उसके परिजनों की मदद करने का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें