कच्ची शराब बनाते एक गिरफ्तार
चिलकाना। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव नल्हेड़ा में एक व्यक्ति अवैध शराब बनाने का काम कर रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही गांव नल्हेड़ा में संजय पुत्र ताराचंद के घर पर छापेमारी की। पुलिस को वहां से 11 लीटर देसी शराब, चार लीटर अप मिश्रित शराब और लगभग दो किलो यूरिया मिला। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर अवैध शराब अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया, कि संजय के ऊपर 22 सितंबर 2018 को जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। संजय गांव में रहकर अवैध शराब बनाने का काम कर रहा था। ब्यूरो