फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा सॉल्वर गैंग का सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। पुलिस भर्ती परीक्षा सॉल्वर गैंग के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस उसे दिल्ली से पकड़ कर लाई है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पहले पकड़े गए सॉल्वर गैंग के सदस्यों से पूछताछ में नितिन पुत्र सुनील श्रीवास्तव निवासी डी ब्लाक 574 गली नंबर 3 अशोक नगर थाना ज्योति नगर दिल्ली का नाम आया था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में नितिन ने बताया कि जो भी पुलिस या अन्य फ़ोर्स की भर्ती परीक्षा होती थी उनमें वे लोग असली परीक्षार्थी के अंगूठे का निशान उठाकर गूगल पर सर्च की गई विधि के आधार पर गुलशन (गोद से चिपकाने वाली मशीन ) से असली अंगूठा निशान तैयार कर अपने साथी रवि को देते थे। रवि अंगूठे का निशान लेकर वीरेंद्र को परीक्षा में सम्मिलित होने भेजता था। नितिन ने बताया की पुलिस सहित अन्य फ़ोर्स की भर्ती में कई बार परीक्षा दे चुके हैं। इस पूरे कार्य को करने के लिए अन्य साथियों की भी मदद ली जाती थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की नितिन ने कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं उन पर भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई बिजेंद्रपाल शर्मा, एसआई सोम पाल सिंह सोम, हेड कांस्टेबल अमरदीप सिंह, अनुज सिरोही और अमित पांचाल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें