फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी का झांसा देकर 1 लाख 80 हजार ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक के साथ एक लाख अस्सी हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। ग्राम बेरखेड़ी मुसलमान निवासी लखपत राय सैनी पुत्र सीताराम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में बताया कि 10 जनवरी 2018 को उसके लड़के नवीन राय को गांव के ही एक युवक ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 1 लाख 80 हजार रुपये ले लिए थे। उन्होंने बताया कि नवीन को 25 जनवरी 18 को विदेश भेज दिया गया, लेकिन वहां जाकर पता चला कि उसका वीजा वर्क वीजा न होकर टूरिज्म वीजा था। इसके चलते उसका पुत्र बिना नौकरी के ही वापस अपने घर आ गया। आरोपी से पूछताछ करने और पैसे वापस मांगे जाने पर उसने अभद्रता करते हुए पैसा वापस देने से इंकार कर दिया है। पीड़ित का कहना है, कि उसने बेटे की नौकरी की बाबत कर्जा लेकर पैसा दिया था। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। सब इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि ठगी के मामले की जांच की जा रही हैं। जांच कर उचित कार्रवाई की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें