फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 हजार की नगदी और ढाई सौ ग्राम चरस के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। पुलिस ने अवैध रूप से चरस रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने युवक के कब्जे से हजारों की नगदी व चरस बरामद की। चौकी प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि मंगलवार की रात को वह पुलिस बल के साथ खेड़ा अफगान गांव में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा। पुलिस को देखकर वह भागा तो उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि तलाशी के दौरान युवक के पास से 42 हजार की नगदी व 250 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक की पहचान नफीस पुत्र नसीम निवासी खेड़ा अफगान के रूप में हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान काट नफीस को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें