चिलकाना। थाना चिलकाना पुलिस ने हरियाणा से शराब लाकर किराना की दुकान पर बेच रहे साधूराम पुत्र जुम्मन निवासी बडगांव को 270 पव्वे अवैध शराब बरामद कर चालान किया है। इसके अलावा पुलिस ने अवैध रूप से डोडा पाउडर बेचने वाले हसीन पुत्र इस्लाम निवासी बरथाकायस्थ को ढाई किलो अवैध डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि हसीन के खिलाफ थाने में शराब बेचने तथा चोरी करने के छह मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।