फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों के बाहर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों के बाहर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में पुलिस ने मंदिरों के बाहर चौकसी बढ़ा दी। मंगलवार को हनुमान मंदिरों पर पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को मंदिरों में भीड़ होने और पांच राज्यों के चुनाव नतीजों की दृष्टि से सतर्कता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले भर के हनुमान मंदिरों पर पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया। महानगर में घंटाघर स्थित श्री हनुमान मंदिर, बेहट रोड के श्री बालाजी धाम, मोहल्ला चौंताला स्थित हनुमान मंदिर, नेहरू नगर के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, रेलवे रोड स्थित हनुमान मंदिर और शारदा नगर के हनुमान मंदिर पर सुबह से ही पुलिस-फोर्स तैनात कर दी गई। इसके अलावा देवबंद, गंगोह, नकुड़, बेहट, रामपुर मनिहारान, सरसावा, छुटमलपुर में भी फोर्स तैनात रहा। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को मंदिरों में भीड़ रहती है। इसके साथ ही पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे आए हैं। इसी के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें