फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नल से पानी भरने पर मारपीट कर अभद्रता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ी निवासी रीता पुंडीर ने पड़ोसियों पर सरकारी नल से पानी भरने पर मारपीट करने, उसके साथ अभद्रता करने और सरकारी हैंडपंप का हत्था उखाड़ कर अपने घर में छुपाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रीता पुंडीर का आरोप है कि मंगलवार की रात लगभग साढ़े 9 बजे जब वह सरकारी हैंडपंप से पानी भरने के लिए पहुंची तो पड़ोस के ही लोगों ने उसे पानी भरने से रोक दिया। आरोपी हैंडपंप का हत्था निकालकर ले गए और अपने घर में छुपा दिया। जिसको लेकर उसका विवाद हो गया। रात को उसके पति गांव में किसी काम से गए थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो वह उन्हें तलाश करने के लिए घर से निकली। तभी आरोपियों ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई और अभद्रता की गई। गांव के लोगों ने उसे बचाया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सरकारी हैंडपंप के हत्थे के बारे में सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने हत्था छुुपाने की बात बताई। रीता ने आरोप लगाया कि पहले कई बार आरोपी उस पर हमला कर चुके हैं। इस मामले में रीता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा उसकी जान माल की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें