अंबेहटा (सहारनपुर)। मंगलवार को कालाबाजारी के शक में लोगों द्वारा राशन से लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़वाए जाने के मामले में पूर्ति विभाग द्वारा एक राशन डीलर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
बता दें कि मंगलवार को कस्बे के लोगों ने चावल से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को कालाबाजारी के शक में पकड़वा दिया था। मामले की जांच के लिए जिला पूर्ति अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा स्वयं कस्बे में आए थे। देर रात तक मामले में कार्रवाई की गई थी। राशन डीलरों के स्टाक रजिस्टर चेक करने पर एक डीलर के स्टाक मे 20 कट्टे गेहूं के ज्यादा पाये गए थे। बुधवार को राशन डीलर गुलजार के विरुद्ध विभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा ने गुलजार नाम के डीलर के स्टाक में हेराफेरी पाई गई तथा डीलर द्वारा अपने कागजात भी सही तरीके से नहीं दिखाए गए। विभाग की ओर से डीलर गुलजार व ट्रैक्टर चालक श्याम सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी रणदेई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गई गई। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली से जो माल बरामद हुआ है उसमें 146 कट्टे गेहूं व 31 कट्टे चावल के हैं।