फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में नगदी, जेवरात सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घरों में नगदी, जेवरात सहित लाखों की चोरी
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव गढी ताजपुर में बुधवार रात चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये के मूल्य के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। इसका पता चलने के बाद पीड़ितों ने मामले की तहरीर थाने दी है।
गांव के कंवरपाल ने बताया कि रात में वे अपने परिवार के साथ घेर में सो रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह जब वह घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे पड़े थे। चोरों ने करीब 150 चांदी के सिक्के समेत डेढ़ लाख रुपये मूल्य के जेवर, चार हजार रुपये नगद, कपड़ा, बर्तन आदि चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना क्षेत्र के ही निवासी छोटा के घर हुई। यहां भी परिवार सो रहा था कि चोरों ने बराबर वाले कमरे में घुसकर पचास हजार रुपये के जेवर और 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। इतना ही नहीं चोर उसके आंगन में खड़ी बाइक भी चोरी कर ले गए। सुबह ग्रामीणों ने जंगल में तलाश की तो गांव के पास ही सोनू सैनी के खेत में कागजात और बर्तन आदि सामान पड़ा मिला। पुलिस ने पीड़ित परिवार से पूछताछ कर घटना की जांच शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें