देवबंद (सहारनपुर)। सोमवार को कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि करीब नौ वर्ष पूर्व उसकी शादी मोहल्ला नेचलगढ़ निवासी एक डॉक्टर से हुई थी। जिसके बाद उसे एक बेटी पैदा हुई, लेकिन इसको लेकर पति उससे नाराज रहने लगा। उसके बाद फिर से उसने एक बेटी को जन्म दिया। जिसकी कुछ दिनों बाद मौत हो गई थी, जबकि पति बेटा पैदा न होने का ताना देकर उसका उत्पीड़न करता रहता है। महिला का आरोप है कि इससे खफा पति ने करीब 10 माह पूर्व दूसरी शादी रचा ्ली और वे तभी से उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करता आ रहा है। आरोप यह भी है कि पति लगातार उसे नशे की गोलियां खिलाकर उसके साथ मारपीट करता है। सोमवार को उसने उसके साथ फिर से मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।