फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर मांस के साथ एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। एसओ यशपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस को नगर के रणदेवा रोड पर स्थित नई बस्ती में गोवंश कटान की सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसआई मीर हसन और एसआई अजय गौड़ ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बताए गए मकान में छापेमारी की तो वहां से करीब 30 किलो मांस और पशु कटान के उपकरण मिले। पुलिस को देखकर आरोपी अब्दुल सत्तार भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाकर पकड़े गए मांस के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिए है। जबकि आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेजा गया है। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टयता जांच में बरामद मांस गोवंश का लग रहा है। रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति का पता लग सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें