नागल (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव नैनसोब के प्रधान सेठपाल ने थाने दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी लड़की का रिश्ता थाना झबरेडा के गांव जहाजगढ निवासी युवक से तय किया था। अंगूठी पहनाने की रस्म में उसने काफी पैसा खर्च किया था। शादी की तारीख तय होने के बाद अब लड़के वाले दहेज में कार की मांग कर रहे हैं। वह रिश्तेदारों के साथ जाकर लड़के वालों को समझा बुझा चुका है कि उसकी हैसियत कार देने की नहीं है। बावजूद इसके उन्होंने कार न देने की दशा में बारात लाने से मना कर दिया है। पीड़ित पिता ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।