फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम छात्रा को शिक्षकों ने डंडे से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक स्कूल में दो अध्यापकों द्वारा छह वर्षीय मासूम को डंडे से पीटकर घायल करने का मामला सामने आया है।शनिवार को नगर से सटे गांव बुंदुगढ़ निवासी विनोद कुमार पुत्र अमरसिंह ने बताया कि उसकी छह वर्षीय भांजी उनके पास रहती है। वह नगर के भारी अड्डा स्थित एक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। पीड़ित विनोद का आरोप है कि उसकी मासूम भांजी को स्कूल के दो अध्यापकों ने डंडे से बुरी तरह पीटा, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। इस संबंध में पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी अध्यापकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें