फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को खेत में खींचने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को ईख के खेत में खींचने का प्रयास
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। कस्बे से अपने गांव लौट रही एक युवती को बाइक सवार तीन युवकों ने दुराचार की नीयत से ईख के खेत में खींचने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे लोगों को आता देख तीनों आरोपी फरार हो गए। क्षेत्र के एक गांव की युवती कस्बे के एक चिकित्सक के यहां नौकरी करती है। रविवार शाम करीब सात बजे जब वह अपने गांव वापस लौट रही थी तो गांव इशाकपुर के निकट बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। युवक उसे ईख के खेत में खींचने लगे। युवती ने शोर मचाया तो घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जिन्हें देखकर युवक फरार हो गये। युवती के पिता ने जोनी, अनुज, शुभम निवासी इशाहकपुर थाना नागल के खिलाफ मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें