एक रात में पांच दुकानें खंगाली, नगदी और सामान चोरी
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर चोरों ने सोमवार रात पैरामाउंट कालोनी के पास स्थित पांच चार दुकानों का शटर और ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और समान चोरी कर लिया।
चोरों ने एक के बाद एक चार दुकानों के शटर और ताले तोड़ दिए। क्षेत्रवासी रामेंद्र सिंह के कार्यालय में छत के रास्ते घुसकर एक दुकान के गल्ले से पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। संदीप कुमार की सीमेंट और सरिया की दुकान में घुसकर गल्ले में रखे दो हजार रुपये और दुकान में रखी एक साइकिल भी चोर ले गए। देवेंद्र पंवार की लैब से इनवर्टर और गल्ले में रखे एक हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके साथ ही संजय कुमार की दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखे 30 हजार रुपये चोरी कर लिए जबकि शिवेंद्र की दुकान की खिड़की तोड़कर दुकान में घुसे चोर गल्ले में रखी नकदी और सामान ले गए। दुकानदारों ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच कर चोरों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।