फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला शाहमदार निवासी राबिया ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने एवं घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के मोहल्ला शाहमदार पुल जोगियान निवासी राबिया का कहना है कि उसकी शादी 30 जनवरी 2016 में हरिद्वार के रानीपुर के ग्राम सलेमपुर निवासी राव मुनीर से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने कार एवं पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे घर से निकाल दिया। जिस पर समाज के लोगों की पंचायत हुई, तो फिर से अपने घर ले गए। लेकिन कुछ दिन बाद फिर से आरोपियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। फरवरी 2019 में उसे फिर ससुराल से निकाल दिया। जिस कारण वह मायके आकर रहने लगी। आरोप है कि 10 अप्रैल 2019 को ससुराल वालों ने उसके मायके आकर कहा कि कार और पांच लाख रुपये का इंतजाम कर। ऐसा नहीं किया तो वह उसके मुनीर की दूसरी शादी कर देंगे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। लोगों ने किसी प्रकार उसे बचाया। इस मामले में राबिया ने पति राव मुनीर, देवर सुहाले मोहम्मद, सास शफीका तथा शफीका के भाई राव लईक अहमद के खिलाफ महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें