फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गड़रियों को बंधक बना 65 भेडे़ं लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन गड़रियों को बंधक बना 65 भेडे़ं लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। गांव बुड्ढाखेड़ा गुर्जर में छह सशस्त्र बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर तीन लोगों का बंधक बनाकर 65 भेड़ें लूट ली। बदमाश भेड़ों को अपने साथ लाए ट्रक में भरकर ले गए। किसी तरह बंधन मुक्त हुए पीड़ितों ने पुलिस को खबर की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। भेड़ों की कीमत साढ़े छह लाख रुपये बताई गई है।
रामपुर मनिहारान थाने के गांव चकवाली निवासी नत्थन पुत्र मुल्की, रेडा निवासी प्रमोद पुत्र रामपाल, वेदपाल पुत्र बख्तावर अपनी भेड़ चराते हुए गांव बुड्ढाखेड़ा गुर्जर के जंगल पहुंचे। रात के समय गांव में मंदिर के पास एक प्लाट में ठहर गए। बृहस्पतिवार रात छह सशस्त्र बदमाशों ने तीनों भेड़ मालिकों को बंधक बना लिया और ट्रक में भेड़ों को भर कर फरार हो गए। बाद में किसी तरह से बंधन मुक्त होकर पीड़ितों ने 100 डायल पर सूचना दी। शुक्रवार सुबह चार बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। भेड़ मालिक नत्थन, प्रमोद, वेदपाल ने भेड़ लूट की घटना की तहरीर थाने पर दी है। भेड़ों की कीमत लगभग साढ़े छह लाख रुपये बताई गई है। थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने कहा कि उन्हें तहरीर मिल गयी है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दस दिन पूर्व भी बदमाशों ने लूटी थी 60 भेड़ें
दस दिन पूर्व फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मथाना में भी गड़रिए को बंधक बना कर बदमाशों ने 60 भेडे़ लूूट ली थी। बदमाश उसको भी अपने साथ ले गए थे जिसे वह नागल थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें