फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये का इनाम निकलने का झांसा देकर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों रुपये का इनाम निकलने का झांसा देकर ठगी
विज्ञापन

सहारनपुर। मोबाइल कंपनी में अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग को लाखों रुपये का इनाम निकलने का झांसा देकर एक खाता में हजारों रुपये जमा करवा लिए। दोबारा भी उसे पैसा जमा कराने को कहा गया। बुजुर्ग का आरोप है कि और पैसे जमा करने से इंकार करने देने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। सदर कोतवाली में बुजुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी खुर्द निवासी रघुनाथ का कहना है कि फरवरी में उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को एक मोबाइल कंपनी का अधिकारी बताया। पहले उससे 119 रुपये का रिचार्ज कराया और फिर उसे कंपनी का पुराना कस्टमर बता कंपनी द्वारा उसके नाम 2.15 लाख का इनाम निकाले जाने की बात कही। उसने इनाम का उस प्रतिशत के हिसाब से साढ़े 21 हजार रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद जब उन्हें कोई मेसेज नहीं मिला तो दोबारा फोन करने पर साढ़े 31 हजार रुपये और जमा कराने को कहा गया। इस बार दूसरे कॉल करने वाले ने खुद को मोबाइल कंपनी का बड़ा अधिकारी बताया और जब उसने रकम जमा कराने से इंकार कर दिया। रघुनाथ का यह भी कहना है कि उन्होंने कार्रवाई के लिए एसएससी के यहां भी प्रार्थना पत्र दिया था। मगर कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मोबाइल कंपनी के अधिकारी सहित फोन करने वाले दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में गबन और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें