छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर पुलिस ने सोमवार रात एक चरस तस्कर और उसके साथी को तमंचा सहित पकड़ कर जेल भेज दिया है। तस्कर के पास से ढाई सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार की रात गश्त के दौरान फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर गांव गेल्हेवाला के पास से पुलिस टीम ने ढाई सौ ग्राम चरस के साथ शमशाद पुत्र जमशेद तथा इसके साथी अफजाल पुत्र अहसान को 315 बोर तमंचे और दो कारतूस के साथ पकड़ा है। दोनो आरोपी थाना क्षेत्र के गांव खुजनावर निवासी हैं। दोनों पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है।