गंगोह (सहारनपुर)। हरियाणा से तस्करी कर लाई गई देशी शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को पकड़कर हरियाणा मार्का 168 बोतल और 572 पव्वे बरामद करने का दावा किया है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात में पुलिस ने मोहल्ला टाकान स्थित एक अधबने मकान पर छापा मारा। तो मौके पर बड़ी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब थी। मौके पर एक महिला को पुलिस गिरफ्तार किया। वहां से 168 बोतल और 572 पव्वे बरामद की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को कोतवाली से ही जमानत पर छोड़ दिया।