स्मैक और पल्सर बाइक सहित एक पकड़ा
चिलकाना (सहारनपुर)। कार्यवाहक प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग दुमझेडा पुल पर स्मैक बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एस आई अनीस अहमद पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा वहां से वसीम पुत्र जिंदा निवासी दुमझेडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास से छ: ग्राम स्मैक और एक बाइक पल्सर बरामद की। पुलिस ने वसीम को स्मैक तस्करी करने में जेल भेज दिया। उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो