सहारनपुर। मोहल्ला लक्ष्मीपुरम निवासी एक व्यक्ति ने अपने ससुर, साले एवं दो अन्य लोगों पर उसके घर आकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला लक्ष्मीपुरम निवासी दीपक मलिक ने आरोप लगाया है कि रविवार की रात लगभग साढ़े 11 बजेे वह अपने घेर से बाहर निकला तो उसके ससुर ग्राम रमाला, बागपत निवासी चांदबीर उर्फ चंद्रवीर और साला विजय अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने अपने साथ आए दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। उसके साथ चारों लोगों ने मारपीट की और घायल कर दिया। उसकी आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी प्रकार उन्हें बचाया। इस मामले में दीपक मलिक ने ससुर, साले सहित चार के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।