फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने फरार राशन डीलर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। राशन वितरण में धांधली करने के मामले में फरार चल रहे ढायकी गांव के तत्कालीन डिपो होल्डर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि ढायकी गांव के तत्कालीन डिपो होल्डर संजीव कुमार उर्फ सोनू पर गांव के ही कुछ लोगों ने राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। जांच में आरोप सही पाये जाने पूर्ति निरीक्षक नकुड़ दिनेश चंद्रा ने उक्त डीलर के विरुद्ध 18 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त डीलर तभी से फरार चल रहा था। बुधवार को पुलिस ने संजीव को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने दैदपुरा गांव के पास से संजीव को उसकी बुलेरो गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें