तस्करी की शराब पकड़ी, चालक को जेल भेजा
सरसावा। शाहजहांपुर चौकी पर रविवार सुबह पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी कि हरियाणा की ओर से आ रही एक गाड़ी को देखकर पुलिस को शक हुआ। इस पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी तो उसमें 28 पेटी देशी शराब बरामद हुई। चालक ने बताया कि वो शराब लेकर सहारनपुर जा रहा था जहां उसे ये गाड़ी किसी ओर को सौंपनी थी। पुलिस ने गाड़ी के चालक दलीप सिंह थाना इंद्री को शराब तस्करी के आरोप में जेल भेज दिया।