फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापस नहीं लेने पर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमा वापस नहीं लेने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

सहारनपुर। बिजनौर के नगीना क्षेत्र के थाना बढ़ापुर के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि वह 21 दिसंबर को नजीबाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर बैठी हुई थी। उसी समय दो महिला समेत तीन लोग उसके पास पहुंचे और उसे रोजगार, कारोबार दिलाने के नाम पर अपने साथ सहारनपुर में थाना कुतुबशेर के नकुड़ रोड स्थित एक मोहल्ले में ले आए। जहां उन्होंने उस पर गलत धंधा करने के लिए दबाव बनाया। जब उसने इंकार कर दिया तो उसे एक कमरे में बंधक बना लिया गया। इतना ही नहीं उनमें से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह किसी प्रकार उनके चंगुल से निकल कर अपने घर पहुंची और 5 जनवरी को कोर्ट में वाद दायर कर दिया। 19 जनवरी को दोपहर लगभग 12 बजे वह मुजफ्फरनगर से दवाई लेकर सहारनपुर होते हुए अपने घर वापस जा रही थी तो आरोपियों ने उसे रेलवे स्टेशन पर घेर लिया। उस पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने किसी प्रकार आरोपियों के चंगुल से उसे बचाया। इस मामले में महिला ने एसपी सिटी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें