फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान से उड़ाया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
किराना की दुकान से उड़ाया लाखों का माल
विज्ञापन


नागल। कस्बे में बुधवार रात बस स्टैंड स्थित किराना शॉप से चोरों ने नकब लगाकर हजारों रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये का मान साफ कर दिया। भाजपा सांसद ने घटनास्थल पहुंचकर व्यापारी से मामले की पूछताछ की और थाना पुलिस को जल्द ही चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी श्रवण कुमार पुत्र रविदत्त की बस स्टैंड पर किराना की दुकान है। सुबह जब उसने अपनी दुकान खोली तो उसे घटना की जानकारी मिली। व्यापारी ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान से करीब 30 हजार के सिक्के और नकदी, काजू, बादाम, देशी घी समेत अन्य सामान भी चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। घटना से व्यापारी वर्ग में रोष व्याप्त है। थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें