फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक के कपड़े, नगदी ले भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। गांव भड़ल जिला बागपत निवासी उपेंद्र पुत्र वेदपाल ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह बत्रा ट्रांसपोर्ट कंपनी यमुनानगर का ट्रक चलाता है। शनिवार को वह ट्रक में गिट्टी भरकर फोरलेन निर्माण कंपनी एफको के बसेड़ा स्थित प्लांट पर आया था। ट्रक को लाइन में लगाकर वह सड़क किनारे चल रहे ट्यूबवेल पर जाकर नहाने लगा। तभी बाइक सवार दो युवक वहां आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके कपड़े उठा लिए और अपने साथी के साथ फरार हो गया। पीड़ित के मुताबिक उसके कपड़ों में एक मोबाइल, करीब छह हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें