फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकहरेटी में गर्दन कटी गाय मिलने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकहरेटी में गर्दन कटी गाय मिलने पर हंगामा
विज्ञापन


सहारनपुर। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिले का माहौल खराब करने का असामाजिक तत्वों ने पूरा प्रयास किया है। ग्राम चकहरेटी के श्मशान घाट के निकट गाय की गर्दन काट कर फेंक दिया गया। जिस पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है।
जनकपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम चकहरेटी के श्मशान घाट के निकट सुबह तड़के ही लोगों ने एक गाय गर्दन कटी हुई देखी। जिस पर हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने गाय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद जेसीबी से गड्डा खुदवा कर उसमें दबा दिया गया। बताया जा रहा है कि गाय की गर्दन को आरी से काटा गया था। इस मामले में जनकपुरी थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ गोहत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोहत्यारों के विरुद्ध करवाई न हुई तो होगा आंदोलन
सहारनपुर। वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान ने पुलिस से गोहत्यारों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्वार्थी नेताओं के इशारे पर मुख्यमंत्री के आने से पूर्व षड्यंत्र के तहत तनाव एवं अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोषी लोगों को चिह्नित कर कठोर करवाई नहीं की तो वंदेमातरम मिशन ऐसे लोगों के विरुद्ध आम जनता के सहयोग से हल्ला बोल आंदोलन चलाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें