फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की घेराबंदी पर लूटी गई बाइक छोड़ भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटी गई बाइक छोड़ भागे बदमाश
विज्ञापन


बेहट (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर थाना मिर्जापुर क्षेत्र में व्यापारी से लूटी गई बाइक को बदमाश पुलिस के पीछा करने पर कासमपुर के जंगल में छोड़ भागे। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया और थाने ले आई। उधर रात में ही पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बता दें कि रविवार को दिन-दहाड़े हाईवे पर थाना मिर्जापुर की बादशाहीबाग पुलिस चौकी के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने उत्तराखंड के डामटा निवासी व्यापारी जनकराज से मारपीट करते हुए नगदी, गारमेंट्स का सामान, मोबाइल के पार्ट्स एवं प्लसर बाइक लूट ली थी। बदमाशों ने विरोध करने पर वहां से गुजर रहे ग्लोकल विवि के दो कर्मचारियों पर फायर भी झोंक दिया था, जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में बदमाशों की तलाश में कांबिंग की थी। इसमें पुलिस लूटी गई बाइक जंगल में पड़ी मिली। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। उधर, पुलिस ने रात में ही पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें