फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता(सहारनपुर)। पुलिस पिकेट से मात्र 10 कदम की दूरी पर चोरों ने एक दुकान की छत उखाड़कर दुकान के गल्ले में रखी 30 हजार रुपये की नगदी एवं सामान चुरा लिया। एक सप्ताह से लगातार अंजाम दी जा रही चोरी वारदातों को लेकर व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ रोष है। नगर के संजय चौक स्थित पुलिस पिकेट के ठीक सामने बनी परचून व्यापारी मुनिराज गर्ग पुत्र सुमेरचंद की दुकान में रात्रि में चोरो ने नकब लगा दिया। चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे करीब 30 हजार रुपये और कीमती सामान चोरी कर लिया। सोमवार की सुबह जब दुकानदार ने अपनी दुकान खोली और दुकान में नकब और गल्ला उखड़ा देखा तो उसके पैरो तले की जमीन खिसक गई। पीड़ित दुकानदार मुनीराज गर्ग ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें