फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव की शनाख्त करना पुलिस के लिए चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
शव की शनाख्त करना पुलिस के लिए चुनौती
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। दो दिन बीतने के बाद भी गांव ओलरा के बिटौडों में जलाए गए अज्ञात शव के मामले में थाना पुलिस के हाथ खाली है। यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। थानाध्यक्ष ने घटना के बारे में सटीक जानकारी देने वाले को उचित इनाम देने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ओलरा में जलाए गए शव के अवशेषों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना पुलिस अब अवशेषों को डीएनए टेस्ट के लिए भेजेगी। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा इस मामले में जानकारी देने वाले के नाम व पता गुप्त रखने व उचित इनाम देने की बात कही है। अभी पुलिस के सामने यह पता करना भी चुनौती बना है कि लाश महिला की थी या पुरुष की। ऐसे में अब केवल डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें