किशोरी को बहला फुसला कर ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज
छुटमलपुर। फतेहपुर थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव भैंसराऊ का सुनील पुत्र नरेश उनके गांव में 12 दिसंबर को शादी में शामिल होने आया था। सुनील 15 दिसंबर को उसकी 14 साल की बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो