चिलकाना। पुलिस ने नशीले पदार्थों के एक तस्कर को गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि गांव भोजपुर गुर्जर निवासी अरशद पुत्र याकूब को पुलिस ने रविवार की रात गश्त के दौरान पटनी चौराहा से हिरासत में लिया था। तलाशी में पुलिस को अरशद के पास से 125 ग्राम चरस बरामद हुई।