बेटों ने की पिता के साथ मारपीट
चिलकाना। गांव हरडाखेडी निवासी मेघराज पुत्र अंतुराम का रविवार को उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो रहा था। उसी समय उसके दोनों पुत्र वहां आ गए और अपनी मां का पक्ष लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोसियों ने आकर मेघराज को उसके पुत्रों से छुड़वाया। मेघराज ने थाने में तहरीर देकर अपने पुत्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो