गंगोह। पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच पेटी देशी शराब के साथ पकड़ लिया जबकि एक आरोपी फरार हो गया। आरोपी तीतरों मार्ग पर एक ऑल्टो कार में शराब को सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों वजीरपुर डेरा निवासी संतोश सिंह और फरार आरोपी गांव टरडक निवासी संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकडे़ गए आरोपी का चालान कर दिया गया है। कार भी सीज कर दी गई। इसके अलावा तीन वारंटियों हमजागढ़ निवासी हामिद, सांगाठेड़ा निवासी वादिल और मोहल्ला बहाउद्दीन निवासी अजमल का भी चालान किया गया है।