सहारनपुर। खलासी लाइन स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर मंदिर से तीन घंटे चुराकर ले गए, जिनकी कीमत 28 हजार रुपये बताई जा रही है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पास में स्थित झोपड़ पट्टी में रहने वाले लोगों पर चोरी करने का शक जाहिर किया। कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मदन सिंह, संजीव कुमार, बृज भूषण, शुभम सिंह, रजनीश मेहता, अंकित कुमार, ओम प्रकाश सिंह, सुरेंद्र मौजूद रहे।