फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी से रोष
विज्ञापन

चिलकाना। सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करके ग्रुप पर भेजने पर हिंदू समाज के लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उनके मुताबिक राजपूत नामक एक व्हाट्सअप ग्रुप चल रहा है। सोमवार को इस ग्रुप पर चिलकाना निवासी सलमान नाम के युवक ने हिंदू देवी-देवताओं के आपत्तिजनक चित्र बनाकर डाल दिए। इसके साथ ही अभद्र टिप्पणी की। इसका पता चलने पर हिंदू समाज के लोगाें ने रोष व्यक्त किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सैनी तथा वाट्सअप ग्रुप के एडमिन विनीत निवासी चिलकाना ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि वाट्सअप ग्रुप पर डाली गई इस पोस्ट से आपसी सौहार्द को नुकसान होने के साथ-साथ अप्रिय घटना होने की आशंका है। इसलिए आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की जाए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें