चोरी का प्रयास करता युवक पकड़ा
नानौता। नगर के मोहल्ला शेखजादगान निवासी तरुण जैन पुत्र दीपक जैन, शुभम जैन पुत्र पवन जैन ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि रविवार की देर शाम एक युवक उनके मकान का मेनगेट खोलकर घर में चोरी करने का प्रयास कर रहा था। शोर होने पर उसे पकड़ कर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। जबकि इससे पूर्व उक्त युवक ने पवन जैन की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। एसओ ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो