फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी इंटरनेट सेवाएं रही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के भाई की मौत के बाद फैली अफवाहों को लेकर दूसरे दिन भी जनपद की इंटरनेट सेवाएं बंद रही, जिससे लोग परेशान नजर आए। खासकर सोशल मीडिया प्रेमी मायूस दिखे। बृहस्पतिवार को भी इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। प्रशासन ने बुधवार की दोपहर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के भाई की गोली लगने से हुई मौत के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद करा दी थी। इंटरनेट सेवाएं ना चलने की वजह से लोग परेशान नजर आए। लोग अपने मोबाइल फोन बार-बार चेक करते रहे। खासकर व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्वीटर चलाने वाले लोग मायूस दिखे। प्रशासन ने अफवाहों के चलते इंटरनेट बंद कराया है। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि स्थिति का आंकलन किया जा रहा है। जल्द इंटरनेट सेवाएं सुचारु करा दी जाएंगी। एहतियात के तौर पर इंटरनेट बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें