फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिली एनएचएआई के गबन के मुख्य आरोपी ओमप्रकाश श्रीवास्तव की आठ दिन की रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडसइंड बैंक में हुए एनएचएआई के खाते से फर्जी चेक लगाकर अध्याप्ति अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर 4 करोड़ रुपये से अधिक के गबन के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। जिसमें मुंबई से गिरफ्तार किए गए रैकेट के सरगना बताए जा रहे ओम प्रकाश श्रीवास्तव की रिमांड मंजूर हो गई है, जबकि बैंक अधिकारी गौरव गर्ग की रिमांड अभी होनी शेष है।
विज्ञापन

इंडसइंड बैंक के एनएचएआई के खाते से भूमि अध्याप्ति अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर क्लोन चेक से 4 करोड़ रुपये से अधिक का गबन कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में गबन के आरोप में इंडसइंड बैंक के कस्टमर सर्विस मैनेजर गौरव गर्ग और उसके चालक आसिफ को गिरफ्तार किया था, जबकि मुंबई से इस रैकेट के सरगना बताए जा रहे ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मासूम अली उर्फ अनवा अली, सलमान और इस्लामुद्दीन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तार सभी छह लोगों से लगभग 40 लाख रुपये बरामद भी कर लिए और चारों को जेल भेज दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी ओमप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ अजय कुमार तथा गौरव गर्ग को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट में फिलहाल मुख्य आरोपी ओमप्रकाश श्रीवास्तव की अर्जी मंजूर कर ली है और पुलिस को आठ दिन की रिमांड पर लेने की अनुमति दे दी है। पुलिस को उम्मीद है कि ओमप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ अजय से न सिर्फ रुपये बरामद किए जा सकते हैं बल्कि इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी की जा सकेगी। जिससे अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके। पुलिस इस रैकेट में अभी एक दर्जन अन्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना जता रही है। पुलिस ओमप्रकाश को 24 फरवरी को आठ दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, जबकि अभी गौरव गर्ग की रिमांड मंजूर नहीं हो सकी है। पुलिस ओमप्रकाश की रिमांड के साथ गौरव गर्ग को भी रिमांड पर लेने का प्रयास कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस को ओमप्रकाश श्रीवास्तव की आठ दिन की रिमांड मिल चुकी है। पुलिस ओमप्रकाश को 24 फरवरी को रिमांड पर लेगी और आठ दिन पूछताछ करेगी। गौरव गर्ग को भी रिमांड पर लेने का प्रयास किया जा रहा है।

सुनील सोनी और पारस मकवाना पुलिस का टारगेट
एनएचएआई के खाते से हुए चार करोड़ रुपये के गबन के मामले में पुलिस का टारगेट मुंबई जाकर सुनील सोनी और पारस मकवाना को पकड़ना है। पुलिस को उम्मीद है कि दोनों के हाथ आने से पूरा रैकेट आसानी से पकड़ में आ जाएगा। इसके लिए पुलिस की एक टीम मुंबई के लिए रवाना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें