चिलकाना (सहारनपुर)। ग्राम बरथाकायस्थ में चोरों ने 11 हजार की नकदी सहित घर में रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। ग्राम बरथाकायस्थ में महेंद्र कुमार के घर में सोमवार की रात चोर घुस गये। चोरों ने अलमारी में रखी सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब सहित 11 हजार रुपये की चोरी की। चोरी होने का पता सुबह लगा, जब परिवार के लोगों ने अलमारी का ताला टूटा और सामान फैला देखा। महेंद्र कुमार ने पठेड़ पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार चोर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।