फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफर से तमंचा दिखाकर बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोग्राफर से तमंचा दिखाकर बाइक लूटी
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। दो बदमाशों ने एक फोटोग्राफर को तमंचों के बल पर आतंकित करते हुए उसकी बाइक लूट ली और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने 100 नंबर डायल पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की तरफ से घटना की तहरीर बेहट कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

गांव रावासौली निवासी विकास शर्मा पुत्र शिवकुमार कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रसूलपुर में फोटोग्राफर की दुकान करता है। रात करीब आठ बजे वह बाइक से वापस गांव आ रहा था। कोतवाली बेहट क्षेत्र में बाबैल बुजुर्ग जल विद्युत परियोजना के पास दो बदमाशों ने तमंचे दिखाकर उसे रोक लिया और उसे गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें