फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से चल रहा है अवैध खनन, पुलिस हुई नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
धड़ल्ले से चल रहा है अवैध खनन, पुलिस हुई नाकाम
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। गांव नसरूल्लागढ़ व टाबर के पास पभारी के जंगल में यमुना नदी से अवैध रेत खनन चरम पर है। खनन माफिया सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए यहां से दिन रात डंफर, ट्रेक्टर-ट्रालियों, भैंसा-बुग्गियों व रेहड़ों के द्वारा रेत सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव नसरूल्लागढ़ के ग्रामीणों ने बताया कि बरसात शुरू होने से पहले ही खनन माफियाओं ने उनके गांव के पास जमीन ठेके पर लेकर उसमें रेत के ढेर लगा लिए थे। अब दिन रात वहीं से रेत की सप्लाई की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप था कि उन्होंने कई बार अवैध रेत खनन की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। उधर, गांव टाबर के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के रास्ते रात के अंधेरे में रेत से भरे दर्जनों डंफर व ट्रैक्टर-ट्रालियां पभारी घाट से अवैध रेत खनन कर कभी शाहजहांपुर-सरसावा के रास्ते तो कभी नकुड़ के रास्ते से गुजरती रहती है तथा इनके आगे पीछे दो तीन कारों में सवार होकर दर्जनों लोग चलते हैं। ग्रामीणोें ने उच्चाधिकारियों से अवैध रेत खनन पर शीघ्र रोक लगाये जाने की मांग की है। एसडीएम डीपी सिंह का कहना था कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का खनन बिल्कुल बंद है। यदि कहीं से भी अवैध खनन हो रहा है तो इसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें