गोमांस के संदेह में मीट की दुकान पर छापेमारी
अंबेहटा (सहारनपुर)। गोमांस बेचने की सूचना पर पुलिस ने खेड़ा अफगान गांव में मांस की दुकान पर छापेमारी की। हालांकि इस दौरान पुलिस को गोमांस बेचने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने दुकान में रखे मांस के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेज दिए है। चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें खेड़ा अफगान गांव में मांस की एक दुकान पर गोमांस बिकने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू की। छानबीन में पुलिस को गोमांस जैसे कोई चीज दुकान में नजर नहीं आई। पुलिस ने बिक्री के लिए दुकान में रखे मांस के सैंपल ले लिए हैं। चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि यदि जांच में गोमांस की पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी।