परिजनों को कमरे में बंद कर चोरी
चिलकाना (सहारनपुर) । बुधवार की रात गांव सीकरी खुर्द में मजाहर के घर में चोर खेतों के रास्ते से घुस गए। चोरों ने मजाहर और उसके परिजनों के कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद एक अन्य कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे 12 हजार नकद सहित सोने-चांदी के जेवर सहित कपडे़ चोरी कर भाग गए। सुबह जब आंख खुली तो बाहर से दरवाजा बंद पा कर उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद पड़ोसियों ने उनके कमरों की कुंडी खोली। पीड़ित ने बताया कि चोरी गये जेवरों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। उसने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।