फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोस के रहने वाले एक युवक पर घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। व्यक्ति का आरोप है मंगलवार रात वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर की छत पर सो रहा था जबकि उसकी 17 वर्षीय बेटी नीचे बने मकान के बरामदे में सो रही थी। आरोप है तभी पड़ोसी युवक मौका देखकर घर में घुस गया वह चाकू की नोंक पर उसकी बेटी को अंदर कमरे में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर मोहल्ले वालों को अपनी ओर आता देख युवक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी शाह आलम पुत्र यूसुफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें